बंद करे

जिले के बारे में

मऊगंज, मध्यप्रदेश राज्य का 53वा एवं रीवा संभाग का 5वा जिला हैं, जो रीवा जिले से वर्ष 2023 में अलग होकर अस्तित्व में आया |जिसका क्षेत्रफल 1866.88 वर्ग कि.मी. है। यह क्रमशः दक्षिण और पश्चिम में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और मिर्ज़ापुर जिलों से घिरा है। मऊगंज जिला रीवा लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है और इसमें मऊगंज और देवतालाब दो विधानसभा सीटें हैं। मऊगंज, हनुमना और नईगढ़ी तीन तहसीलें मऊगंज जिले की सीमा में स्थित हैं।

मऊगंज जिला अपनी धार्मिक संस्कृति और प्राकृतिक सुन्दर झरनों से समृद्ध है।